Sunday, 20 January 2019

लोकपाल बिल के लिए 30 जनवरी से फिर भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे

शनिवार को समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर लोकपाल बिल को लेकर भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही है. उन्होंने बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने भी लोकपाल और लोकायुक्त को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है. इसलिए वह एक बार फिर 30 जनवरी से भूख हड़ताल पर बैठने की तैयारी में हैं. मीडिया से बातचीत में अन्ना हजारे ने कहा, 'लोकपाल और लोकायुक्त एक्ट 2013 में बन गया था. उसके बाद साल 2014 में मोदी सरकार सत्ता में आई, हमें लगा कि अब शायद जरूर कुछ (लोकपाल और लोकायुक्त को लेकर) होगा. लेकिन उन्होंने पांच साल के शासन के बाद भी कुछ नहीं किया.' Anna Hazare: Law ( Lokpal&Lokayuktas Act) was made in 2013, then Modi govt came in power in 2014, we felt that something will be done now, but they did nothing in last five years. So I have decided to go on a hunger strike from 30 January, in my village Ralegan Siddhi. pic.twitter.com/UAGIIxk4pf — ANI (@ANI) January 19, 2019 इसी के साथ अन्ना हजारे ने चेतावनी देते हुए कहा, 'सरकार ने लोकपाल और लोकायुक्त को लेकर कुछ नहीं किया है. इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि मैं 30 जनवरी से अपने गांव रालेगण सिद्धी में भूख हड़ताल पर बैठूंगा.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2QXeQG0

No comments:
Write comment