बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. आम जनता समेत अब नेता भी अपराधियों की गोली का शिकार हो रहे हैं. राज्य के समस्तीपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े आरजेडी के नेता रघुवर राय की गोली मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, आरजेडी नेता और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुवर राय मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकले ही थे. तभी बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं. घटना जिले के कल्याणपुर थाना इलाके की है. Samastipur: Rashtriya Janata Dal (RJD) leader Raghuvar Rai shot at by unidentified assailants outside his residence in Kalyanpur. He has been admitted to a private hospital in Dargbhanga for medical treatment. — ANI (@ANI) January 24, 2019 गंभीर रूप से घायल रघुवर राय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में भी जुटी हुई है. वहीं न्यूज 18 के मुताबिक, इस घटना से लोग आक्रोशित हो उठे. आरजेडी नेता को गोली मारने से नाराज लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा हाईवे जाम कर दिया.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MzrJpn
Thursday, 24 January 2019
बिहार: समस्तीपुर में दिनदहाड़े RJD नेता की गोली मारकर हत्या
You May Also Like
Sign up email newsletter to receive email updates in your email inbox!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Write comment